अयोध्या और लखनऊ की सड़कों पर स्वच्छता कर्मी साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी और दीपावली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अब हर स्वच्छता मित्र को ₹16,000 से ₹20,000 तक का वेतन सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगा।
योगी जी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ सफाई का आंदोलन नहीं है, बल्कि एक सशक्त और समर्थ भारत की आधारशिला है। इस अभियान की असली ताकत हैं हमारे स्वच्छता कर्मी, जिन्हें सरकार अब आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने जा रही है।

इस पहल के तहत इस बार दीपावली पर हर स्वच्छता मित्र और सफाई कर्मी को मिठाई वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा:
“हर गरीब के घर में भी एक दीया जले… और दीपावली की मिठाई हर गरीब के घर तक जरूर पहुंचे।”
सरकार का मकसद है कि कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रह जाए। दीपावली का उत्सव हर घर में उजाला और मिठास लेकर पहुंचे।
इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान सरकार ने सफाई और स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस और न्यूनतम वेतन की गारंटी दी थी। अब इस पहल को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा और अन्य सुविधाएँ भी दी जाएँगी।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस कदम से न केवल सफाई व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि स्वच्छता कर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा।











