बिहार प्रांत में चल रहे चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं
ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब हिंदी,भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर के
सदर सांसद रवि किशन को भी अपना प्रचारक नियुक्त किया है.
सांसद व अभिनेता रवि किशन ने गुरुवार को ही बिहार के लिए प्रस्थान कर लिया है और वह दिवाली
के त्यौहार तक फिलहाल वहीं रहकर पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे. इस बात की जानकारी सांसद रवि
किशन के प्रतिनिधि जय सिंह
यादव द्वारा दी गई.

पार्टी के इस निर्णय की जानकारी जब सांसद, फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला को हुई तो उन्होंने
पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए रवि किशन ने कहा कि वे बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के “विकसित भारत—समृद्ध बिहार” के संकल्प को जन
-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.
मेरी माटी मेरा देश —
“बिहार मेरा अपना है, मेरी मिट्टी है। आज बिहार विकास, रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए
युग की ओर बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति का मार्ग अपनाया है,
उसी राह पर बिहार को और आगे ले जाना ही मेरा संकल्प है .”

राज्य के विकास की रफ्तार तेज हुई –
उन्होंने कहा कि बिहार के युवा, किसान, महिलाएँ और व्यापारी आज मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ
उठा रहे हैं, जिससे राज्य के विकास की रफ्तार तेज हुई है.
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वे चुनावी प्रचार के दौरान गांव-गांव, शहर-शहर जाकर भाजपा की जन
कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को जनता के बीच
रखेंगे।
जनता से सीधा संवाद करूंगा- रवि किशन
> “ मैं बिहार की जनता से सीधा संवाद करूंगा, क्योंकि जनता ही हमारी ताकत है।”
क्या होगा युवाओं को सांसद रवि किशन शुक्ला का संदेश —
> “फिट युवा ही बनेगा विकसित भारत का आधार, और आत्मनिर्भर बिहार उसका सशक्त स्तंभ।”












