February 7, 2026 1:25 pm

ग्रामवासियों को गुड्डू सिंह की दीवाली शुभकामना और सौहार्द का संदेश

दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर राजाही ग्राम पंचायत के प्रधान प्रत्याशी बृजेश सिंह (गुड्डू सिंह) ने ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि —

“दीवाली सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, यह प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। दीप जलाएं, लेकिन दिलों में नफरत की आग न जलाएं।”

गुड्डू सिंह ने गाँव के लोगों से आपसी भाईचारे, स्वच्छता और विकास के लिए एकजुट रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “गाँव तभी आगे बढ़ेगा जब हर व्यक्ति अपने गाँव को परिवार माने और उसके उजाले में अपना योगदान दे।”

ग्रामवासियों ने भी उनके इस प्रेरक संदेश का स्वागत किया और कहा कि यह दीवाली सच में गाँव की एकता और विकास की नई शुरुआत लेकर आएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें