अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान
विमान चालक दल के चारों पायलट ने अंतिम समय में पैराशूट से लगाई छलांग, बचाई जान। अमेरिका के Idaho स्थित Mountain Home Air Force Base में आयोजित Gunfighter Skies Air Show के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एयर शो में प्रदर्शन कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G Growler लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए और बाद में ज़मीन पर गिरकर विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा गया कि टक्कर के बाद आसमान में चार पैराशूट खुले, जिससे संकेत मिला कि


















