March 24, 2026 3:26 pm

पवन सिंह का दर्द और खेसारी लाल की ज्योति भाभी का रुदन, बिहारी जनता किस पर करे भरोसा ….

लखनऊ/ पटना

  • तकरीबन तीन दशक पूर्व मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म आई थी मर्द और उस फिल्म का सबसे हिट डॉयलॉग था कि “मर्द को दर्द नहीं होता”, लेकिन बिहार चुनाव में अपनी सफाई देते फिर रहे पावर स्टार पवन सिंह ने इसके ठीक विपरीत कहा कि लोगों को मर्द का दर्द नहीं दिखता और न ही वह उस दर्द को दिखा पाता है,,,,

भोजपुरी सिनेमा और राजनीति — दोनों ही दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गए हैं पावर स्टार पवन सिंह
लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “ज्योति ने मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं, लेकिन मर्द का दर्द कोई नहीं समझता।”


तलाक और मेंटेनेंस केस का ज़िक्र

पवन सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और अगर ज्योति को उनकी चिंता थी तो वह पहले क्यों नहीं आईं . उन्होंने बताया कि “हम दोनों के बीच तलाक का केस आरा कोर्ट में चल रहा है, जबकि मेंटेनेंस का केस बलिया कोर्ट में।”
पवन सिंह ने यह भी कहा कि वह ज्योति के स्वभाव और व्यवहार को अच्छी तरह जानते हैं. उन्होंने उस रात की कहानी बताते हुए कहा — “हम लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी मेरे बड़े भाई ने बताया कि ज्योति घर पर आई हैं। मैंने प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी। उस रात मैंने स्थिति न बिगड़े इसलिए पूरी रात गाड़ी में बिताई .


एनडीए में शामिल होने के संकेत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह ने यह भी खुलासा किया कि उनकी एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई है.
उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के साथ पूरी ताकत से जुड़ने का आग्रह किया गया है.
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी सीटों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.


खेसारी लाल यादव का बयान बना चर्चा का विषय

वहीं दूसरी ओर, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने खुलकर ज्योति सिंह के समर्थन में बयान दिया है.
उन्होंने कहा — “ज्योति भाभी को जरूर जिताइए आपलोग . जो सही है, उसके साथ खड़ा रहना चाहिए.”

खेसारी के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है .
फैंस अब दो गुटों में बंट गए हैं — एक तरफ पवन सिंह के समर्थक और दूसरी तरफ ज्योति सिंह-खेसारी यादव के पक्ष में खड़े लोग .
ट्विटर (X) पर #PawanSinghVsJyotiSingh और #KhesariSupportsJyoti जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.


पवन सिंह को मिली Y श्रेणी सुरक्षा

इसी बीच केंद्र सरकार ने पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है .
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो की थर्ड-परसेप्शन रिपोर्ट में उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई गई थी .
अब उनके साथ 11 CRPF जवान तैनात रहेंगे .


राजनीति, सिनेमा और कलह
का संगम

एक ओर पवन सिंह का निजी विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका है,
वहीं दूसरी ओर उनके राजनीतिक कदमों ने बिहार चुनाव का माहौल गर्म कर दिया है .
खेसारी लाल यादव का ज्योति सिंह के समर्थन में बयान ने इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है.
अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में पवन-ज्योति का यह विवाद सुलझता है या फिर                                                                                                                                                                               पति पत्नी चुनाव मैदान में अलग अलग पार्टियों के बैनर तले आमने सामने होंगे एक और                                                                                                                                                                          विकल्प यह भी है कि ज्योति सिंह किसी अन्य विधान सभा क्षेत्र से NDA के खिलाफ चुनाव में                                                                                                                                                                              नजर आएं. फिलहाल खेसारी लाल तो अपनी ज्योति भाभी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते दिखेंगे,इसमें कोई संदेह नहीं.

Leave a Comment