March 24, 2026 3:24 pm

बिहार में योगी आदित्यनाथ का महागठबंधन पर हमला: “बिहार के विकास के लिए फिर से NDA सरकार आवश्यक”

बिहार में लगातार तेज़ होती चुनावी तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए फिर से NDA सरकार आवश्यक है

योगी ने अपने भाषण में महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब लालटेन का समय नहीं है। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा—

“अब लालटेन का समय नहीं है… बिहार को आधुनिक विकास की रोशनी चाहिए।”

यही नहीं, योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चारा घोटाले की ओर भी संकेत किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—

“ये नौकरी क्या देंगे, जो आपकी जमीन हड़प लिए हों… और पशुओं का चारा खा जाते हों…”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन के झूठ और फरेब में आने वाली नहीं है। जनता अब विकास चाहती है और NDA उसके विकास के सपने को पूरा करेगा।

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार चुनें, जो प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए संकल्पित हो।

बिहार में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है, जहाँ NDA और महागठबंधन के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। रैलियों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज़ होता जा रहा है।

अब देखना यह है कि जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।

Leave a Comment