January 15, 2026 12:45 pm

“गांधी मैदान में ऐतिहासिक पल: PM मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली”

पटना: बिहार की राजधानी पटना का गांधी मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस उपलब्धि के साथ वह देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ भी बन गए, जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद संभालने का गौरव हासिल किया।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक अनोखा और भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जब मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गले से भगवा गमछा निकालकर हवा में लहराया, तो पूरा गांधी मैदान मानो एक साथ उत्साह में डूब गया। हजारों की भीड़ ने अपने-अपने गमछे लहराकर इस पल का प्रत्युत्तर दिया। यह दृश्य समारोह में ऊर्जा और रोमांच का नया रंग भर गया।

तमाम कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे। लोजपा की सांसद शांभवी चौधरी ने इस पल को “अद्भुत और अविस्मरणीय अवसर” बताया। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी समारोह में शिरकत की और मीडिया से बातचीत में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

गांधी मैदान में उस वक्त ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा मैदान कमल की तरह खिला हो। नीतीश कुमार के समर्थकों में उत्साह की लहर थी और कई नेता इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

LJP सांसद चिराग पासवान ने कहा कि “पहली बार बिहार में एनडीए ने मजबूती से खूंटा गाड़ा है।”
वहीं विपक्ष की ओर से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संविधान की रक्षा करने में सफल होंगे।

शपथ ग्रहण का यह समारोह राजनीति, जनसमर्थन और जनभावनाओं का ऐसा संगम था, जिसने गांधी मैदान को एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें