January 15, 2026 12:47 pm

5 मिनट की जल क्रिया से वर्षो के ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द से राहत

गोरखपुर। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और जीवन-ऊर्जा का संपूर्ण विज्ञान है। इसी संदेश को व्यवहार में उतारते हुए ओम फिटनेस योग प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति इन दिनों गोरखपुर महानगर के विभिन्न पार्कों में प्रतिदिन योग साधकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

शनिवार की सुबह नगर निगम परिसर की नई बिल्डिंग में आयोजित योग सत्र के बाद योगाचार्य धर्मेंद्र ने साधकों को एक अत्यंत सरल, पर अत्यधिक प्रभावी जल क्रिया का अभ्यास करवाया। यह प्रक्रिया विशेष रूप से उच्च रक्तचाप को संतुलित करने तथा जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक मानी जाती है।

योगाचार्य धर्मेंद्र के अनुसार, “शरीर में कई रोगों का मूल कारण ऊर्जा-संचार में अवरोध होता है। जल क्रिया इस अवरोध को दूर कर शरीर की प्राकृतिक उपचार शक्ति को सक्रिय करती है।”

सिर्फ 5 से 10 मिनट की इस क्रिया के तुरंत बाद कई साधकों ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकांश ने बताया कि
– दर्द में स्पष्ट कमी महसूस हुई,
– शरीर हल्का लगा,
– और कुछ साधकों ने अचानक ऊर्जा-संचार में बढ़ोतरी का अनुभव किया।

योग गुरुओं का मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन प्राप्त हो, तो साधारण प्राकृतिक विधियाँ भी स्वास्थ्य में चमत्कारी सुधार ला सकती हैं।
गोरखपुर में योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति का यह प्रयास न केवल लोगों को स्वस्थ बना रहा है, बल्कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें