January 15, 2026 12:40 pm

नई दिल्ली/अयोध्या/काशी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में नवंबर माह को नए संकल्पों और राष्ट्रीय चेतना का महीना बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने देश ने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकास के कई महत्वपूर्ण चरणों का साक्षात्कार किया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, अयोध्या धाम में श्री रामलला के पावन मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने इसे करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘काशी-तमिल संगमम्’ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तर और दक्षिण भारत की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त प्रयास है।


2 दिसंबर से काशी के नमो घाट पर इसका चतुर्थ संस्करण शुरू हो रहा है। इस बार की थीम—“Learn Tamil – तमिल करकलम्” रखी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करेगा।

कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में 357 मिलियन टन का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों में 100 मिलियन टन की वृद्धि किसानों की मेहनत और कृषि-उन्मुख नीतियों का बड़ा परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में नई दिशा और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है—चाहे वह सांस्कृतिक एकता हो, आध्यात्मिक चेतना हो या कृषि और विकास का क्षेत्र।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें