March 11, 2026 12:53 pm

ट्रक ड्राइवर का तांडव! 2 बिजली खंभे और 2 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, 48 घंटे अंधेरे में रहे कई गांव

गोरखपुर। नशे में चूर ट्रक ड्राइवर द्वारा गोरखपुर जनपद के ग्रामीण अंचल स्थित मनीराम के शेखपुरवा क्षेत्र में लापरवाही

पूर्वक ट्रक चलाने से अलग-अलग दो विद्युत खंभों पर टक्कर मारने के कारण जहां दोनों विद्युत खंभे टूट गए, इसके साथ-साथ

उन खंभों पर लगे 10 केवीए और 250 केवीए के ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना के बाद एक साथ कई गांव में तकरीबन 48 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
घटना चिलूवाताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुरवा गांव की है। बताया जाता है कि विद्युत वितरण खंड प्रथम ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत

आने वाले इस गांव की घटना विगत एक / दो मार्च मध्य रात्रि की है।

विद्युत कर्मियों की सतत करवाई और मशक्कत के बावजूद गांव में 48 घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस बात की जानकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम ग्रामीण के एसडीओ प्रथम द्वारा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक चिलवाताल पुलिस को विद्युत विभाग द्वारा इस बात की जानकारी लिखित रूप से दे दी गई है,

दुर्घटना कारित ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक फरार है |

Leave a Comment