April 24, 2026 4:43 pm

“एक हाथ में पिस्टल, दूसरे हाथ पिस्टल, मौत तो आनी ही थी..”


गोरखपुर क्लब के संचालक  के पुत्र और ठेकदार 40 वर्षीय अंबरीषश्रीवास्तव ने अपनी ही पिस्टल से अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना तकरीबन सुबह 10:30 बजे की है, अमरीश अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी से सिविल सिविललाइंस स्थित से कुसम्ही स्थित अपने फार्म हाउस पर पहुंचे। अपनी गाड़ी से उतरते समय वह मोबाइल पर किसीसे बात कर रहे थे। मोबाइल पर बात करते हुए वह ऊपरी मजिल पर जा पहुंचे और कुछ ही मिनट बाद पिस्तौल से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

नीचे काम कर रहे नौकरों ने यह आवाज सुनी और दौड़कर ऊपर पहुंचे जहां खून से लथपथ गिरे पड़े थे, अमरीश के एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में पिस्टल देख सारा माजरा समझ में आ गया, पुलिस को इत्तेला किया गया थोड़ी ही देर में तमाम पुलिस कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर थे। सभी आवश्यक दस्तावेज और सबूत इकट्ठा कर पुलिस ने शव  को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

यह घटना क्यों हुई मोबाइल पर दूसरी तरफ कौन था, यह पता लगाना पुलिस के लिए आवश्यक है। तभी इस घटना का पटाक्षेप हो सकेगा। आपको बता दें 40 वर्षीय अंबरीष श्रीवास्तव ठेकेदारी भी करते थे, 10 साल और 8 साल के उनके दो पुत्र भी हैं। अमरेश का छोटा भाई भी व्यवसाय से ही जुड़ा हुआ है। अभी कुछ अरसा पहले चित्रगुप्त मंदिर महासभा कार्यकारिणी चुनाव में अंबरीश महामंत्री पद पर चयनित हुए थे।

Leave a Comment