February 7, 2026 1:23 pm

सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी: “ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसी सहनशीलता अब नहीं, अगली कार्रवाई और कठोर होगी”

भारत अब निर्णायक कदम उठाने को तैयार है, पाकिस्तान को राज्य-प्रायोजित आतंकवाद बंद करना होगा- सेना प्रमुख

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विजयादशमी के अवसर पर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब पहले जैसी सहनशीलता नहीं दिखाएगा और अगली कार्रवाई और अधिक कठोर होगी .

विजयादशमी के अवसर पर राजस्थान के अनूपगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी . उन्होंने कहा कि भारत ने पहले भी सीमा पार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है, लेकिन आने वाले समय में जवाब कहीं अधिक सख्त और निर्णायक होगा .

जनरल द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान भू-राजनीतिक मानचित्र पर अपनी स्थिति बनाए रखना चाहता है, तो उसे तुरंत राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा . उन्होंने कहा कि भारत अब वह संयम नहीं बरतेगा, जो ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान अपनाया गया था .

विश्लेषकों का मानना है कि सेना प्रमुख का यह संदेश पाकिस्तान को दी गई स्पष्ट और कठोर चेतावनी है . यह बयान क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है .

वहीं राजनीतिक हलकों में इस बयान पर चर्चा तेज़ है . विपक्ष ने सरकार से पारदर्शिता की मांग की है जबकि सुरक्षा विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नई रणनीति का संकेत मान रहे हैं .

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें