February 7, 2026 12:56 pm

फोकभारत विजेता बने महराजगंज के वीरसेन

गोरखपुर / महाराजगंज,भोजपुरी एसोशिएसन ऑफ़ इंडिया “भाई” के तत्वाधान रियलिटी शो “फोक भारत” में विजेता होने और पाँच लाख का पुरस्कार जीतने पर वीरसेन सूफी का नागरिक अभिनंदन विजय चौक स्थित होटल प्रगति में किया गया .

“भाई” के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम “फोक भारत “
इस ताजपोशी से भावुक हुए वीरसेन सूफी ने कहा कि आज मुझे जो उपलब्धि मिली है इसके लिए अपने गुरु डॉ राकेश श्रीवास्तव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने पाँच वर्ष लोकगीतों के विभिन्न विधाओं का ज्ञान करा कर मुझे इस योग्य बनाया जिसके बदौलत मैंने यह पुरस्कार जीता , यह सारा सम्मान मैं उन्हें समर्पित करता हूँ .

कार्यक्रम के शुभारंभ में भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने वीरसेन कर माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी .

ध्रुव श्रीवास्तव ने कहा

इस अवसर पर समाजसेवी और होटल व्यवसाई ध्रुव श्रीवास्तव ने कहा कि भाई का मूल उद्देश्य है कि भोजपुरी के नवोदित कलाकारों को तलाश कर उन्हें उचित मंच प्रदान किया जाय । हम निरंतर उस दिशा में काम कर रहे हैं ।

सम्मानित करने वालों में

डॉ सुरेश , ध्रुव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव , मनीष जैन , राकेश मोहन , सुभास दुबे, नीतू , कनक हरि अग्रवाल, अर्पिता उपाध्याय , लक्ष्मी गुप्ता , कृतिका गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, शिवेश चतुर्वेदी ,अमर चंद्र , त्रिपुरारी मिश्रा , सहित भाई के अन्य लोग भी उपस्थित थे .भाई का पटका , मानपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर वीरसेन को सम्मानित किया .

दीपक भी हुए सम्मानित

फोक भारत के टॉप 10 में शामिल दीपक कुमार को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया .
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रेमनाथ ने किया .

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें