February 7, 2026 12:41 pm

“गोरखपुर में योगी का स्वदेशी संदेश, सपा पर करारा वार — ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा, होगा कोई सपा का गुंडा’”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में आयोजित ‘यूपी ट्रेड शो – स्वदेशी मेला’ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया .
इस दौरान उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि — “दीपावली के अवसर पर जो भी खरीदें, स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी गिफ्ट दें .”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला उत्तर प्रदेश के उत्पादों की ब्रांडिंग और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का बड़ा मंच है .
कार्यक्रम के दौरान ‘सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान’ और ‘उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं गारमेंटिंग पॉलिसी 2022’ के तहत लाभार्थियों को चेक और प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए .

हालांकि इसी मंच से योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार भी किया .
उन्होंने कहा — “जिस गाड़ी में सपा का झंडा, देखो होगा कोई सपा का गुंडा… देख सपाई, बिटिया घबराई .”
योगी के इस बयान ने दीपावली से पहले यूपी की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है .

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि जातिवादी और परिवारवादी राजनीति से दूर रहकर, देशहित में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें .

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें