Axar Bharat का खास सेगमेंट — “जनता से एक सवाल”
आज का सवाल थोड़ा अलग है… थोड़ा दिलचस्प… और थोड़ा सोचने पर मजबूर करने वाला भी…
क्या राजनीति अब सिर्फ नेताओं की नहीं… बल्कि कलाकारों की भी पहली पसंद बनती जा रही है?
और इसी सवाल के साथ हम बात करेंगे एक ऐसे चेहरे की…
जो कभी फिल्मों के पर्दे पर नजर आता था… और आज सत्ता के गलियारों में अपनी पहचान बना चुका है…
नाम है — सायोनी घोष

सायोनी घोष…
एक वक्त में पश्चिम बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम…
बांग्ला सिनेमा में उन्होंने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई…
बोल्ड रोल्स… मजबूत किरदार… और बेबाक अंदाज…
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…
सायोनी सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहीं… वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहीं…
समसामयिक मुद्दों पर खुलकर बोलीं… कई बार विवादों में भी आईं…
और यहीं से शुरू होता है उनका अगला अध्याय… राजनीति का अध्याय…
सायोनी घोष ने कदम रखा राजनीति में…
और जुड़ीं तृणमूल कांग्रेस से…
वो पार्टी… जिसकी कमान है ममता बनर्जी के हाथों में…
यहाँ सायोनी सिर्फ एक चेहरा नहीं रहीं…
बल्कि बनीं युवाओं की आवाज…
चुनाव आया…
सायोनी घोष मैदान में उतरीं…
और फिर… एक्ट्रेस से नेता बनने का उनका सफर…
हकीकत में बदल गया…आज वो संसद तक पहुंच चुकी हैं…
लेकिन… यह कहानी जितनी प्रेरणादायक लगती है… उतने ही बड़े सवाल भी खड़े करती है…
क्या एक्टिंग की लोकप्रियता… राजनीति में सफलता की गारंटी बन रही है?
क्या जनता चेहरे पर वोट कर रही है… या काम पर? और सबसे बड़ा सवाल…
क्या राजनीति अब एक “नया करियर ऑप्शन” बन चुकी है?

सायोनी घोष अकेली नहीं हैं…
इस देश में कई ऐसे चेहरे हैं…
जो फिल्मों से निकलकर सीधे संसद तक पहुंचे…
लेकिन फर्क क्या है?
कोई सिर्फ नाम के दम पर जीतता है… तो कोई जमीन पर काम करके पहचान बनाता है…
सायोनी घोष की बात करें…तो उन्होंने सिर्फ स्टारडम पर भरोसा नहीं किया…
बल्कि खुद को एक एक्टिव पॉलिटिकल वॉइस के तौर पर पेश किया…
युवाओं से जुड़ीं…महिलाओं के मुद्दों पर बोलीं… और पार्टी के लिए जमीन पर काम भी किया…
लेकिन आलोचना भी कम नहीं हुई… विरोधियों ने कहा —“ये सिर्फ एक और सेलिब्रिटी एंट्री है…”
तो समर्थकों ने कहा —“कम से कम कोई तो है जो खुलकर बोलता है…”

तो अब सवाल सीधा है…
और जवाब आपके पास है… क्या सायोनी घोष का यह सफर
एक सच्ची मेहनत और बदलाव की कहानी है? या फिर…
यह सिर्फ एक अच्छी “स्क्रिप्ट” है… जिसे राजनीति के मंच पर निभाया जा रहा है?
आज का सवाल —
“क्या फिल्मों से राजनीति में आने वाले चेहरे देश की राजनीति को मजबूत बना रहे हैं… या यह सिर्फ लोकप्रियता का खेल है?”
सोचिएगा जरूर…क्योंकि लोकतंत्र में… आपका एक वोट…
किसी की पूरी कहानी बदल सकता है…
आप देख रहे थे Axar Bharat… नमस्कार!

