April 20, 2026 9:44 pm

स्मार्टफोन से लैस हुईं आंगनबाड़ी ब्रिगेड

चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए लोग क्या समझे गरीबों का दर्द – 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है… और इस बार बदलाव की कमान संभाली है आंगनबाड़ी बहनों ने।
राजधानी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसी घोषणा की, जो केवल योजना नहीं…

बल्कि एक डिजिटल क्रांति की शुरुआत है।


जी हां, प्रदेश की 69,800 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं।
लेकिन ये सिर्फ मोबाइल फोन नहीं हैं…
ये हैं सशक्तिकरण का हथियार,
ये हैं सेवा का नया माध्यम,
और ये हैं डिजिटल भारत की मजबूत नींव।
अब हर आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण और देखभाल का स्थान नहीं रहेगा…
बल्कि बनेगा एक डिजिटल सेवा केंद्र,
जहां हर जानकारी—हर डेटा—रीयल टाइम में अपलोड होगा।


मुख्यमंत्री ने साफ कहा—
“जब डेटा समय पर पहुंचेगा,
तो उत्तर प्रदेश की रैंकिंग भी ऊंची होगी…
और जब रैंकिंग बढ़ेगी,
तो आपके कार्य का सम्मान भी बढ़ेगा।”
यह पहल केवल तकनीक तक सीमित नहीं है…
यह उस सोच का विस्तार है, जो कहती है—

“गरीब की पीड़ा वही समझ सकता है, जिसने उसे करीब से देखा हो।”
और यही कारण है कि अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां—
जो हर गांव, हर घर तक पहुंचती हैं—
वो अब सिर्फ सेवा ही नहीं…
बल्कि डिजिटल बदलाव की अग्रदूत बन चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश अब सिर्फ योजनाएं नहीं बना रहा…
बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव की मिसाल कायम कर रहा है।

 

Leave a Comment