मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित वेबसाइट लॉन्च, भारत रत्न की ओबीसी पार्टी ने उठाई मांग
— ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने निकाली भड़ास
– – बिना नाम लिए सुप्रीमो को बताया औरंगज़ेब – – कांशी राम और मुलायम सिंह यादव आदर्श पुरूष
— पद्म पुरस्कार नहीं भारत रत्न की उठाई मांग।
— आने वाले दिनों में सबसे बड़ी पार्टी होगी ओबीसी पार्टी
— BSP को बताया ठेकेदारों की पार्टी

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी से उब कर वरिष्ठ नेता काली शंकर यदुवंशी ने एक नई पार्टी ओबीसी का गठन किया, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर वेबसाइट लॉन्च करते हुए काली शंकर ने कहा कि आने वाले दिनों में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरेगी ओबीसी पार्टी, क्योंकि मुलायम सिंह और कांशीराम उनके आदर्श रहे हैं.
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर ओबीसी पार्टी के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. ओबीसी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के जीवन पर वेबसाइट लांच किया और बिना नाम लिए अखिलेश यादव को औरंगजेब की संज्ञा दी.
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के सपनों को समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि ओबीसी पार्टी कर रही है क्योंकि ओबीसी पार्टी मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श मानती है.
ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने जाने का कारण यही है कि ओबीसी के सभी सदस्य के दिलों में मुलायम सिंह रहते हैं और आज वह लोग जो कुछ भी है वह अपने आदर्श मुलायम सिंह यादव की वजह से ही हैं.
उन्होंने वेबसाइट लॉन्च करते हुए इसकी विशेषता बताई कि मुलायम सिंह जी के जीवन से जुड़ी हर गतिविधि और राजनीतिक जीवन पर वेबसाइट लांच की गई है.
भारत सरकार से मांग की गई कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए.











