ज्यों-ज्यों बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख नजदीक आती जा रही है, चुनावी रंग इंद्रधनुषी होता जा रहा है और माहौल बेहद रोचक.
कहीं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अपने काव्य पाठ से “बिहार में का बा?” का सवाल उछाल रही हैं —
तो वहीं दूसरी ओर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी सवाल का दमदार जवाब भी दे रहे हैं.


चुनावी मौसम के साथ ही, नेताओं के पुराने भाषण भी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहे हैं.
हर दल जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा.
लेकिन इस बीच, एक कामगार महिला का सवाल भी चर्चा में है —
जिसने कहा, “मोदी ने हमार भेजा फिर दिहले बा.”
इस सवाल का अब तक किसी नेता के पास सीधा जवाब नहीं दिखा.

इसी चुनावी संग्राम के बीच, सिवान की धरती से योगी आदित्यनाथ ने गरजते हुए कहा —
“अब बिहार में सब बा… बस जंगलराज ना बा.”
उन्होंने सिवान में अपराध और जंगलराज की वापसी की आशंका पर विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा —
“इसी सिवान में एसिड उड़ेलने का काम हुआ था…
जंगलराज फिर से आने मत दीजिए.”
यही नहीं, यूपी के बुलडोज़र मॉडल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा —
“यूपी में बुलडोजर माफिया की छाती पर ऐसे दौड़ता है…
कि सपा और उसके पार्टनर के तो नींद उड़ जाती है.”

योगी ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का ज़िक्र करते हुए कहा —
“बिहार ज्ञान, क्रांति और भक्ति की धरती है…
और यह पुनः सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रतीक एनडीए के साथ है.”
उनका आज संवाद
रघुनाथपुर, शाहपुर और बक्सर विधानसभा क्षेत्रों की जनता से रहा —
जहाँ जनसैलाब देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि
यह चुनावी लहर किस ओर बह रही है.
योगी ने अपने भाषण के अंत में कहा —
“भ्रष्टाचारी और विभाजनकारी ताकतों का जवाब
इस बार बिहार एकजुट होकर देगा.”

बिहार में चुनावी जंग तेज़ है और आरोप-प्रत्यारोप की रफ्तार और भी तेज़.
बने रहिए “अक्षर भारत” के साथ…
हर खबर सबसे तेज़!











