February 7, 2026 12:44 pm

“GIDA 36वां स्थापना दिवस: गोरखपुर में ₹6,139 करोड़ का उद्योग धमाका!”

गोरखपुर।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 36वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज कानून व्यवस्था और विकास के मॉडल के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब गुंडागर्दी, गुंडा टैक्स और माफिया राज के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

इस कार्यक्रम में ₹408 करोड़ की लागत वाली 114 निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही ₹6,139 करोड़ की निवेश परियोजनाओं के लिए 115 औद्योगिक इकाइयों को भूखंडों के आवंटन-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ट्रेड शो और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन और अवलोकन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश नौकरी, निवेश और उद्योगों का प्रमुख केंद्र बन रहा है। गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े औद्योगिक घरानों का निवेश बढ़ रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में GIDA देश के एक विकसित औद्योगिक हब के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस का नए सिरे से पुनर्निर्माण इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और औद्योगिक पहचान को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों और जनपदवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास और औद्योगिक प्रगति के नए चरण में प्रवेश कर चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें