January 13, 2026 4:05 am

UP में Fog से Fight, एक्सप्रेसवे स्पीड पर लगाम

  1. अरविंद श्रीवास्तव, गोरखपुर।

उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA), घने कोहरे से फाइट करते दिख रही है तो दूसरी तरफ बड़े और भारी वाहनों और उसमे बैठे यात्रियों के जान माल की हिफाजत की भी कवायद कर रही है। घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा से घटाकर 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। गोरखपुर से जुड़े पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी इस आदेश के दायरे में हैं। यह व्यवस्था अस्थायी है और कोहरे के मौसम में लागू रहेगी। इतना ही नहीं दिन में जहां वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से नियंत्रित की गई है वहीं रात में यह गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

पिछले दो-तीन दिनों में जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं के कारण सरकारों का ध्यान इस ओर गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने कई हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा में अस्थायी कटौती का आदेश जारी किया है।

नए आदेश के तहत अब जिन मार्गों पर पहले अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वहां इसे घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। गोरखपुर और पूर्वांचल क्षेत्र से जुड़े पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी यह नियम प्रभावी कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, दिन के समय अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा और रात के समय 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ई-चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्णय सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। मौसम साफ होने और दृश्यता सामान्य होने के बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें