“संस्कृति और प्रतिभा का संगम बना स्कूल का वार्षिक समारोह”
अरविन्द श्रीवास्त (गोरखपुर) : | पिपराइच क्षेत्र स्थित महार्षि दयानंद सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। नृत्य, नाटक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पिपराइच के विधायक श्री महेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री राधेश्याम सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम में कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें नगर पंचायत पिपराइच के अध्यक्ष श्री संजय माधेसिया, ब्लॉक प्रमुख श्री जनार्दन जायसवाल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री हरि शंकर जायसवाल, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय श्रीवास्तव तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु साहनी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

तकरीबन 100 बच्चो ने प्रतिभाग किआ और सबसे अच्छी बात ये है की तक़रीबन 2 दर्जन हुई प्रतुतियां , सभी संदेशप्रद और समाज सुधर का सन्देश देते देखीं गयी विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


