July 30, 2026 12:05 am

गज पर सवार मां का आगमन विश्व कल्याणार्थ होगा

नवरात्रि वैसे तो हर समय संपूर्ण विश्व देवी शक्ति से सरोबार रहता है परंतु नवरात्रि में 9 दिन माता दुर्गा और देवियों का ही शक्ति संचालन इस ब्रह्मांड में व्याप्त रहता है 9 दिन में उत्तम पूजन विधि से माता को प्रसन्न करके साधक उत्तम ऊर्जा से संचारित हो सकता है, उसे सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। अबकी बार नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 के मध्य रहेगा।

अबकी बार नवरात्रि पूरे 10 दिन का है। अबकी बार नवरात्रि अश्विनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 22 सितंबर 2025 को दिन सोमवार को शुरू हो रहा है पूरे दिन प्रतिपदा तिथि का योग है इस दिन प्रातः काल से लेकर आप कभी भी बिना किसी शंका के कलश स्थापना कर सकते है। अबकी बार 22 सितंबर को 11:40 तक रहेगा और 11:40 के बाद से हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है अबकी बार जो नवरात्रि में कोलकाता स्थापना का मुहूर्त है निश्चित तौर पर देवी का स्थापना चाहिए लिए हम आपको बताते हैं सबसे पहले लगन कब से हो रहा है सबसे पहले लगन प्रातः 5:36 से प्रातः 7:30 तक कन्या लग्न रहेगा दूसरा सबसे उत्तम मुहुर्त अभिजीत मुहूर्त 11:33 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। तीसरा मुहूर्त धनु लगन में दोपहर 12: 25 से अपराह्न 2:21 तक रहेगा और सांयकाल मीन लगन में 5:49 और 7:17 मिनट तक रहेगा। चूँकि इस बार माता का आगमन गज पर हो रहा हैं जो विश्व शांति और सुख समृद्धि के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है , यह उत्तम फलदायक सिद्ध होगा साथ में पूरे 9 दिन भक्तगण दुर्गा सप्तशती का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ और नावां मंत्र आपके लिए बहुत ही सिद्ध साबित होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें