March 23, 2026 2:04 pm

ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्वर तक — माया नगरी की महारानी अब बाबा की नगरी में!

कभी बॉलीवुड की स्क्रीन पर अपने हुस्न और अदाओं से करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली माया नगरी की महारानी ममता कुलकर्णी अब आध्यात्मिक संसार की महामंडलेश्वर ममता नंद गिरी बन चुकी हैं — और इसी 29 अक्टूबर को वह पहुंचने वाली हैं बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर में.

छठ महापर्व की रौनक के बीच जब पूरा शहर आस्था के रंग में रंगा है, उसी दौरान पीपीगंज कस्बे में स्थित महामंडलेश्वर कनकेश्वर गिरी उर्फ़ किरण बाबा के आश्रम में भजन और भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें शिरकत करेंगी ममता नंद गिरी स्वयं.

बताया जा रहा है कि अपने इंस्टाग्राम पेज पर ममता नंद गिरी ने खुद इस कार्यक्रम में आने की पुष्टि की है — यानी, इस बार बाबा गोरखनाथ की धरती पर भक्ति और बॉलीवुड का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

गौरतलब है कि कुंभ मेले के दौरान ही ममता ने फिल्मी दुनिया और सांसारिक जीवन से संन्यास लेकर खुद को “महामंडलेश्वर” के रूप में स्थापित किया था. कभी फिल्मी पर्दे पर चकाचौंध का प्रतीक रहीं वही ममता अब साधना, संयम और सन्यास की मिसाल बन चुकी हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि गोरखपुर में जब ममता नंद गिरी पहुंचेंगी तो शहर का माहौल कितना आध्यात्मिक और ग्लैमरस रंग एक साथ बिखेर देगा — भक्तों के लिए ये संगम किसी फिल्मी फ्रेम से कम नहीं.

Leave a Comment