July 29, 2026 7:50 pm

अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान

विमान चालक दल के चारों पायलट ने अंतिम समय में पैराशूट से लगाई छलांग, बचाई जान।

अमेरिका के Idaho स्थित Mountain Home Air Force Base में आयोजित Gunfighter Skies Air Show के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एयर शो में प्रदर्शन कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G Growler लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए और बाद में ज़मीन पर गिरकर विस्फोट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा गया कि टक्कर के बाद आसमान में चार पैराशूट खुले, जिससे संकेत मिला कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू मेंबर समय रहते बाहर निकल गए। बाद में अमेरिकी नौसेना ने पुष्टि की कि चारों एयरक्रू सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

यह हादसा एयर शो के दौरान एरियल डेमोंस्ट्रेशन के समय हुआ। दोनों विमान अमेरिकी नौसेना की Electronic Attack Squadron 129 यूनिट से जुड़े बताए गए हैं, जो Whidbey Island, Washington में तैनात रहती है।

हादसे के तुरंत बाद Mountain Home Air Force Base को लॉकडाउन कर दिया गया और एयर शो को रद्द कर दिया गया। आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके को सील कर दिया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार EA-18G Growler अमेरिकी नौसेना का अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमान है, जिसका उपयोग दुश्मन के रडार और संचार प्रणाली को बाधित करने के लिए किया जाता है।

फिलहाल अमेरिकी नौसेना और Federal Aviation Administration (FAA) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में पायलट एरर की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें